Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

“मेरे भाई की शादी है दोस्तों…” अवनीत कौर संग शादी की अफवाहों पर राघव शर्मा ने तोड़ी चुप्पी, बताई पूरी सच्चाई

अभिनेत्री अवनीत कौर और निर्माता राघव शर्मा की शादी की खबरों ने पिछले कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं। दोनों के जल्द शादी के बंधन में बंधने की चर्चाएं तेज थीं, लेकिन अब राघव शर्मा ने एक वीडियो के जरिए इन अटकलों पर विराम लगा दिया है। उनका कहना है कि शादी उनकी नहीं, बल्कि उनके भाई की है।

दरअसल, इन अफवाहों को उस समय हवा मिली, जब अवनीत कौर की दोस्त कृपा लखानी ने सोशल मीडिया पर मेहंदी लगे हाथों की तस्वीर साझा की। इस पोस्ट के बाद लोगों ने अंदाजा लगाना शुरू कर दिया कि अवनीत की शादी की तैयारियां चल रही हैं। देखते ही देखते अवनीत और राघव की शादी की चर्चाएं सोशल मीडिया पर फैल गईं।

अब इस पूरे मामले में अभिनेता अली गोनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में उनके साथ निर्माता राघव शर्मा भी दिखाई दे रहे हैं। अली गोनी मजाकिया अंदाज में राघव को बार-बार शादी की बधाई देते हुए हंसते नजर आते हैं। वहीं, राघव भी उनकी बातों पर प्रतिक्रिया देते हैं।

वीडियो में राघव शर्मा कहते सुनाई देते हैं, “मेरे भाई की शादी है दोस्तों… हो गया।” उनके इस बयान ने शादी को लेकर चल रही अटकलों पर काफी हद तक स्थिति स्पष्ट कर दी है। वीडियो में अली गोनी के अलावा मुनव्वर फारूकी की आवाज भी सुनाई देती है, जो राघव की टांग खींचते हुए उन्हें बधाई देते नजर आते हैं।

हालांकि, राघव ने सीधे तौर पर अवनीत कौर का नाम लेकर कोई बयान नहीं दिया है, लेकिन उनके जवाब से साफ संकेत मिलता है कि उनकी अपनी शादी की खबरें महज अफवाह हैं। वहीं, अवनीत कौर की ओर से इस मामले पर अभी तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

फिलहाल, राघव के इस वीडियो के बाद सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं को नया मोड़ मिल गया है। जिस शादी को लेकर लोग अवनीत कौर और राघव शर्मा के रिश्ते को लेकर कयास लगा रहे थे, वह शादी दरअसल राघव के भाई की बताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles