Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पिता से बगावत कर मोनालिसा भोसले ने फरहान खान से की शादी, केरल के मंत्री भी बने गवाह

पिछले साल प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान चर्चा में आईं अभिनेत्री मोनालिसा भोसले ने अपने प्रेमी फरहान खान के साथ केरल के एक मंदिर में शादी कर ली। इस शादी के बाद परिवार में विवाद की स्थिति भी सामने आई है, जिसके चलते मोनालिसा को अपने पिता के खिलाफ पुलिस में शिकायत तक दर्ज करानी पड़ी।

नाबालिग होने की खबरों का किया खंडन

शादी के बाद मीडिया से बातचीत में मोनालिसा भोसले ने उन खबरों का खंडन किया जिनमें उन्हें नाबालिग बताया जा रहा था। उन्होंने स्पष्ट कहा कि वह 18 वर्ष की हैं और उनके नाबालिग होने की खबरें पूरी तरह गलत हैं।

उनके पति फरहान खान ने भी कहा कि यदि मोनालिसा 18 वर्ष से कम उम्र की होतीं, तो उनकी शादी का कानूनी पंजीकरण संभव नहीं होता।

फिल्म कास्टिंग के दौरान हुई मुलाकात

फरहान खान के अनुसार, उनकी और मोनालिसा की मुलाकात करीब छह महीने पहले एक फिल्म की कास्टिंग के दौरान हुई थी। वहीं से दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और बाद में उन्होंने शादी करने का फैसला लिया।

इस विवाह समारोह में केरल के शिक्षा मंत्री शिवनकुट्टी और सांसद रहीम सहित कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहे।

परिवार से विवाद, दर्ज कराई शिकायत

मोनालिसा भोसले ने आरोप लगाया कि उनका परिवार इस रिश्ते के खिलाफ था और उन पर किसी अन्य व्यक्ति से शादी करने का दबाव बनाया जा रहा था। उन्होंने बताया कि स्थिति तब गंभीर हो गई जब उनके पिता उन्हें जबरन वापस घर ले जाने की कोशिश करने लगे।

इस मामले में मोनालिसा को थंपनूर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करानी पड़ी।

केरल में ही रहने की योजना

मोनालिसा और फरहान फिलहाल केरल में ही रहने की योजना बना रहे हैं। मोनालिसा ने बताया कि उन्हें केरल काफी पसंद है और वह यहां अपनी फिल्मों की शूटिंग में भी व्यस्त हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles