लखनऊ, : माइंड हीलर फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा आज एक भव्य निःशुल्क मानसिक जागरूकता एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति व्याप्त भ्रांतियों को दूर करना और लोगों को मानसिक रूप से सशक्त बनाना था।
शिविर में लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों ने विशेष रूप से तनाव (Stress), ओसीडी (OCD), और आपसी रिश्तों में आ रही जटिलताओं जैसी समस्याओं पर चर्चा की। फाउंडेशन की अध्यक्ष डॉ. आरती शुक्ला ने व्यक्तिगत रूप से सभी की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें वैज्ञानिक दृष्टिकोण के साथ सटीक परामर्श एवं समाधान प्रदान किए। इस अवसर पर माइंड हीलर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष अमित कुमार, शिव कुमारी शुक्ला, आशीष सिंह एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे। संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता ही स्वस्थ समाज की नींव है और फाउंडेशन भविष्य में भी इस प्रकार के निशुल्क सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखेगा।
माइंड हीलर फाउंडेशन, लखनऊ द्वारा निःशुल्क मानसिक जागरूकता एवं परामर्श शिविर संपन्न


