Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को IIRF रैंकिंग में उल्लेखनीय उपलब्धि

    लखनऊ। सीतापुर रोड स्थित रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है। प्रतिष्ठित IIRF (Indian Institutional Ranking Framework) रैंकिंग में संस्थान को उत्तर प्रदेश में 9वीं तथा नॉर्थ ज़ोन में 17वीं रैंक प्राप्त हुई है।

यह सम्मान संस्थान के उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, बेहतर परीक्षा परिणाम, शोध कार्यों, उद्योगोन्मुखी प्रशिक्षण तथा छात्रों के सफल प्लेसमेंट के आधार पर प्रदान किया गया है। यह उपलब्धि संस्थान की निरंतर प्रगति और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

संस्थान प्रबंधन ने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि का श्रेय संस्थान के डीजी, निदेशक, शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सामूहिक प्रयासों को दिया है। संस्थान परिवार ने इस सफलता में योगदान देने वाले सभी सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया है।

संस्थान के चेयरमैन श्री डॉo एस पी शुक्ला ने विश्वास व्यक्त किया है कि भविष्य में भी रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट शिक्षा, अनुसंधान एवं प्लेसमेंट के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करता रहेगा तथा प्रदेश एवं देश में अपनी विशिष्ट पहचान को और सुदृढ़ करेगा।

रोहित श्रीवास्तव
जनसंपर्क प्रकोष्ठ
रामेश्वरम इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट
सीतापुर रोड, लखनऊ

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles